अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना टेक्सास Texas) की है. टेक्सास के ऑस्टिन (Austin) के एक बड़े शॉपिंग सेंटर के बाहर गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.
अधिकारियों ने कहा. ऑस्टिन-ट्रैविस काउंटी आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के अनुसार, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया, और दो अन्य को मामूली चोटों आईं.
