Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,बेसिक सैलरी में 15.5% की कटौती, सितंबर महीने से घटकर आएंगे वेतन…
    समाचार

    कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,बेसिक सैलरी में 15.5% की कटौती, सितंबर महीने से घटकर आएंगे वेतन…

    By Tv 36 HindustanSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार उनके वेतन में कटौती की जाएगी। साथ ही हजारों कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रुपए का नुकसान लगेगा। कटौती अगस्त महीने के वेतन से ही लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को सितंबर महीने में मिलने वाले वेतन में कमी देखने को मिलेगी।

    भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड द्वारा 10000 से अधिक एग्जीक्यूटिव वर्ष सुपरवाइजर कर्मचारी के वेतन में कटौती की जाएगी। उनके बेसिक वेतन में 15.5% की कटौती होनी है। कटौती अगस्त महीने से होनी है यानी सितंबर महीने से उनके वेतन घटकर आएंगे। बता दे की भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में 600 सुपरवाइजर और 900 एग्जीक्यूटिव पर इस कटौती का असर पड़ेगा

    यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1 लाख है तो उन्हें 15 से 16 हजार रुपए कम उपलब्ध होंगे। बीएचईएल कॉर्पोरेट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर द्वारा यूनिट को यह जानकारी दी गई है। अभी तक भत्ते के रूप में कर्मचारियों को 31% उपलब्ध कराए जा रहे थे। अब इसमें 50% की कटौती की गई है।

    वेतन में कटौती 

    ऐसे में कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ ही वाहन भत्ता, साफ-सफाई अलाउंस और वर्दी भत्ता सहित अन्य भत्ते के लिए 15.5% का लाभ दिया जाएगा। हर 3 साल पर भेल में पे रिवीजन का प्रावधान है। 1 जनवरी 2023 से कर्मचारी इसकी राह देख रहे हैं। पे रिवीजन 3 साल के प्रॉफिट और लॉस को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। इससे पहले भेल 5000 करोड रुपए के घाटे में चल रही थी। वहीं पिछले 2 साल से इसमें 500 और 1000 करोड़ रुपए का लाभ माना गया है।

    एरियर के रूप में भुगतान संभव 

    3 साल के वित्तीय स्थिति को देखा जाएगा। तब तक सभी अधिकारी और सुपरवाइजर के बेसिक वेतन में 15.5 की कटौती की गई है। रिव्यु के बाद यदि यह कटौती खारिज होती है तो कर्मचारियों को काटी गई राशि एरियर के रूप में उन्हें वापस दी जाएगी।

    यह होंगे नियम 

    हालांकि निचली स्टाफ के वेतन पहले की तरह ही यथावत रहेंगे। वही कटौती का नुकसान 15000 कर्मचारियों को झेलना होगा जबकि BHEL की 15 यूनिट में 27000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निचले स्टाफ के वेतन पहले की तरह ही रहेंगे। वेतन वृद्धि यूनिट की परफॉर्मेंस के आधार पर तय की जाएगी। साथ ही यदि कोई सुपरवाइजर और एग्जीक्यूटिव नौकरी छोड़ता है तो उसके वेतन 1 जनवरी 2023 से रोक जाएंगे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमणिपुर जैसी हिंसा:पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया…
    Next Article कांकेर जिले में 568 संविदा स्वास्थ्य कर्मी हुए बर्खास्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…

    February 19, 2026

    रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…

    February 19, 2026

    बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

    February 19, 2026

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…
    • रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    • बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?