Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठी भीड़ अचानक उग्र हो गई….
    शीर्ष आलेख

    मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठी भीड़ अचानक उग्र हो गई….

    By Tv 36 HindustanSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठी भीड़ शुक्रवार को अचानक उग्र हो गई. गुस्साए लोगों ने यहां आगजनी की. कई बसें जला दीं. पिछले कई दिनों से लोग यहां अनशन पर बैठे थे. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को चोटें आई. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें 42 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

    उग्र भीड़ ने शहर भर में तांडव मचाया. तोड़फोड़ की, आगजनी की.बस डिपो पर भारी संख्या में भीड़ जुटी और यहां खड़ी बसों में आग लगा दी. हाईवे को भी भीड़ ने घेर लिया और आगजनी की. लाठीचार्ज के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और हालात बिगड़ गए. हालात को काबू करने लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई लेकिन भीड़ पर नियंत्रण मुश्किल हो गया. लाठीचार्ज के बाद देर शाम लोगों ने सड़क जाम किया और इस दौरान बसों में आग लगाई. कई बसें जलकर खाक हो गईं.

    खबर है कि गुस्साए लोगों ने कुछ दोपहिया वाहन समेत 20 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की और 6 बसें जला दी. पुलिस ने इस मामले में गोन्दी पुलिस स्टेशन में 200 से ज़्यादा अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 323, 353, 332, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है.मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को हिरासत में लेने की कोशिशहिंसा के बाद पुलिस चौकस है. अनशन को बीच में रोके जाने के बाद लोग अब भी गुस्से में हैं, जिसे देखते हुए प्रदर्शन की आशंका जताई गई है.

    पुलिस भी अलर्ट पर है. जालना में पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को पुलिस समझा बुझाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन आरक्षण को लेकर बैठे मनोज अपनी मांग पूरी होने तक हटना स्वीकार नहीं किया. उन्होंने आरक्षण के लिए सरकार से अध्यादेश जारी करने की मांग की. इसपर पुलिस ने जैसे मनोज को हिरासत में लिया. लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और रोकने की कोशिश की. फिर धक्का मुक्की शुरू हो गई.

    पुलिस ने लोगों को हटाने की कोशिश की.सरकार मराठा आरक्षण पर गंभीर- डिप्टी सीएमपुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया. भगदड़ मच गई. पुलिस के मुताबिक 42 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है. हालांकि इस भगदड़ और लाठीचार्ज के बीच कितने आम लोग घायल हुए हैं. इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है. बहरहाल आज भी प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

    जालना की घटना पर डिप्टी सीएम ने अफसोस जताया है. उन्होंने कहा कि सरकार मराठा आरक्षण को लेकर कटिबद्ध है लेकिन इसपर राजनीति बंद होनी चाहिए. डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठा आरक्षण पर गंभीर है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबात बात पर आता है गुस्सा तो अपनाएं यह वास्तु टिप्स….
    Next Article एक देश एक चुनाव के लिए बनी समिति में कांग्रेस नेता को भी मिली जगह, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बनें इस समिति के अध्यक्ष
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर सांप की केंचुली घर के आसपास दिखे तो क्या है इसका मतलब डरने की बजाय तुरंत करें ये काम…

    June 23, 2026

    अब बालों को मिलेगा केले का पोषण और बर्गंडी शेड, 4 चीजों से बना लें ये पेस्ट…

    June 23, 2026

    स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले…

    June 23, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित…

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अगर सांप की केंचुली घर के आसपास दिखे तो क्या है इसका मतलब डरने की बजाय तुरंत करें ये काम…
    • अब बालों को मिलेगा केले का पोषण और बर्गंडी शेड, 4 चीजों से बना लें ये पेस्ट…
    • स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले…
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित…
    • बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?