Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एचडीएफसी के शेरहोल्डर्स को मिला बड़ा फायदा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों का मिला बड़ा झटका…
    शीर्ष आलेख

    एचडीएफसी के शेरहोल्डर्स को मिला बड़ा फायदा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों का मिला बड़ा झटका…

    By Tv 36 HindustanSeptember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते सप्ताह पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) बढ़त में रहा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बेंचमार्क में 500.65 अंक या 0.77 फीसदी की उछाल दर्ज किया गया. इस बीत बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से सात कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन (Top-10 Firms MCap) गिरा, जबकि तीन कंपनियों ने अपने शेयरहोल्डर्स को ताबड़तोड़ कमाई कराई.

    पिछले हफ्ते जहां एसडीएफसी बैंक (HDFC Bank) सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली कंपनी साबित हुए, तो वहीं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) ने अपने निवेशकों को बड़ा झटका देने का काम किया.तीन कंपनियों को फायदा, 7 को घाटाशेयर बाजार (Share Market) की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से सात कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capital) पिछले सप्ताह 62,279.74 करोड़ रुपये की कम दर्ज की गई, इसमें सबसे ज्यादा घाटा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL MCap) को हुआ है.

    इसके अलावा नुकसान झेलने वाली अन्य कंपनियों की बात करें तो लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) शामिल हैं. वहीं अपने शेयरहोल्डर्स को फायदा कराने वाली लिस्ट में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंफोसिस (Infosys) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) रहे.

    यहां पहुंचा एचडीएफसी बैंक का एमकैपअपने शेयरहोल्डर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित हुए एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन (HDFC Market Cap) बीते सप्ताह में 10,917.11 करोड़ बढ़ गया और ये उछलकर 11,92,752.19 करोड़ पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक के साथ ही टेक दिग्गज इंफोसिस की मार्केट वैल्यू (Infosys MCap) भी बढ़कर 5,98,917.39 करोड़ रुपये हो गई.

    हफ्तेभर में इंफोसिस ने अपने इन्वेस्टर्स को 9,338.31 करोड़ रुपये की कमाई कराई. बीते सप्ताह कमाई कराने वाली कंपनियों की लिस्ट में आखिरी नाम बजाज फाइनेंस का शामिल हैं और इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में 6,562.1 करोड़ रुपये की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद Bajaj Finance MCap बढ़कर 4,43,350.96 करोड़ रुपये हो गया है.

    रिलायंस इन्वेस्टर्स के 38,000 करोड़ डूबेइस बीच अब बात करें अपने निवेशकों को घाटा कराने वाली कंपनियों की तो इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अव्वल रही है. Reliance Industries MCap घटकर 16,32,577.99 करोड़ रुपये रह गया. इस तरह से देखें तो हफ्तेभर में रिलायंस के इन्वेस्टर्स के 38,495.79 करोड़ रुपये डूब गए.

    इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप (HUL MCap) 14,649.7 करोड़ रुपये घटकर 5,88,572.61 करोड़ रुपये रह गया. वहीं भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 4,194.49 करोड़ रुपये कम होकर 4,84,267.42 करोड़ रुपये रह गई.इन कंपनियों के साथ ही Top-10 में शामिल आईटीसी का बाजार पूंजीकरण (ITC MCap) 3,037.83 करोड़ रुपये कम होकर 5,50,214.07 करोड़ रुपये, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (ICICI Bank MCap) 898.8 करोड़ रुपये घटकर 6,78,368.37 करोड़ रुपये रह गया.

    इसके अलावा टाटा ग्रुप की टीसीएस का एमकैप (TCS Market Cap) 512.27 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ घटकर 12,36,466.64 करोड़ रुपये पर आ गया, वहीं देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप (SBI MCap) 490.86 करोड़ रुपये घटकर 5,08,435.14 करोड़ रुपये रह गय

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली वासियों को बिन मांगे मिल गई लंबी छुट्टी….
    Next Article छत्तीसगढ़ के न्यायालयो और कार्यालयों में अधिवक्ता 4 सितंबर को कार्य नहीं करेंगे….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?