Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा अगले साल जनवरी में….
    News

    अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा अगले साल जनवरी में….

    By Tv 36 HindustanSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है, जिसका उद्घाटन अगले साल जनवरी के महीने में किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने सोमवार को बताया कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से 26 जनवरी के बीच का दिन निश्चित किया जाएगा। चंपतराय ने सोमवार को रोहनिया स्थित जालान अतिथि गृह में मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी।

    माना जा रहा है कि इस मुलाकात में CM योगी राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही उद्घाटन की तारीख पर भी मुहर लग सकती है।51 इंच लंबी होगी प्रतिमाश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा 51 इंच लंबी होगी। इसमें प्रभु के बालरूप में दर्शन होगा। इसे गर्भगृह में बने चबूतरे के ऊपर कमल पर स्थापित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि भगवान राम सूर्यवंशी थे, इसलिए प्रधानमंत्री की इच्छा है कि उनके ललाट पर पहला आशीर्वाद भगवान सूर्य का पड़े। इसे देखते हुए रामलला की प्रतिमा की ऊंचाई आदि तय करने में खगोल विज्ञानियों की राय भी ली गई है, ताकि सूर्य की पहली किरण उनके ललाट पर पड़े।गर्भगृह में देव विग्रहगर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामलला की तीन प्रतिमाएं अलग-अलग कारीगरों से बनवाई जा रही हैं। इनमें कर्नाटक, जम्मू और जयपुर के कारीगर मूर्ति तराश रहे हैं। जो मूर्ति सबसे सुंदर और आकर्षक बनेगी, उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

    गर्भगृह में रामलला के बालरूप विग्रह के अलावा चारों कोनों पर भगवान सूर्य, भगवान शंकर, मां भगवती और गणपति विराजमान होंगे। गर्भगृह के ऊपर भगवान राम के साथ मां जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ हनुमानजी भी होंगे। मंदिर में ही हनुमानजी और मां अन्नपूर्णा का मंदिर भी होगा। पास में भगवान की रसोई में प्रसाद बनेगा।दर्शनार्थियों की सुविधामंदिर में प्रवेश पूरब और निकास दक्षिण दिशा से होगा।

    इस मंदिर में एक साथ 25,000 लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। शौचालय, बिजली, पानी, लाकर और बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही तीर्थयात्री सेवा केंद्र व चिकित्सालय भी बनेगा। श्रद्धालुओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आरती और दर्शन का भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“कांग्रेसी समझ गए हैं कि अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते, इसलिए उन्होंने कई पार्टियों को मिलकर एक कुनबा बना लिया है और उसका नाम इंडिया रख दिया”, राजनाथ सिंह
    Next Article 7 सितंबर के लिए 7 सवाल, जो हर किसी को “जवान” फिल्म के बारे में मजेदार जानकारी देगा…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावधान रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है ये लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार…

    July 14, 2026

    सरकार ने भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि की सुरक्षा के लिए जारी किए ये सख्त आदेश…

    July 14, 2026

    मानसून पर लगा ब्रेक, प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी…

    July 14, 2026

    आज सदन में विपक्ष का बड़ा हमला, मानसून सत्र का दूसरा दिन होगा हंगामेदार, इस पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव के साथ गूंजेंगे ये मुद्दे…

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावधान रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है ये लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार…
    • सरकार ने भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि की सुरक्षा के लिए जारी किए ये सख्त आदेश…
    • मानसून पर लगा ब्रेक, प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी…
    • आज सदन में विपक्ष का बड़ा हमला, मानसून सत्र का दूसरा दिन होगा हंगामेदार, इस पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव के साथ गूंजेंगे ये मुद्दे…
    • कोटमेर्रा में फूटा अवैध रेट साम्राज्य का भंडाफोड़, 150 ट्रैक्टर रेट जप्त; खनिज विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे बड़े सवाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?