।यदि आप सीढ़ियां वास्तु नियमों के हिसाब से बनवाते हैं तो इससे आपके जीवन में प्रसिद्धि का कारण बन सकती हैं। दूसरी ओर, अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते है तो आप सफलता के लिए दरबदर ठोकर खाते है. आइये जानते है सीढियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जो इस प्रकार है:
भूलकर भी शौचालय को सीढियों के नीचे न बनवाए: अधिकतर लोग शौचालय के नीचे सीढ़ियों को बनवाते हैं। इसे काफी बड़े पैमाने पर वास्तु दोष कहा जाता है. इससे घर के सदस्यों की तबियत बहुत ख़राब रहती है यही नहीं घर में अकाल मृत्यु भी होती है। अगर बात करें आर्थिक परेशानी की तो इससे घर में हमेशा पैसों की समस्या बनी रहती है।
सीढियों के नीचे पानी की और लिक्विड से जुडी चीजें न रखें:कभी-कभी जाने अनजाने हम सीढ़ियों के नीचे पानी की चीजें रख देते है। बहुत बार हम इस स्थान पर वाशबेसिन बनवा देते हैं, पर आपकी जानकारी के लिए बता दें यह बहुत बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है. कभी भी सीढियों के नीचे एक्वेरियम नहीं रखें क्योंकि ये भी पानी से सम्बंधित वस्तु हैं। सीढ़ियों के नीचे जल से जुडी वस्तु रखने से धन कभी जमा नहीं होता है, यहाँ तक की मेहनत से कमाया हुआ धन भी व्यर्थ चला जाता है।
सीढियों के नीचे मन्दिर न बनवाएं :वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे पूजा कक्ष बनाने को वास्तु दोष माना जाता है। इसके पीछे कुछ वैदिक और पौराणिक मान्यताएं हैं, जो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती हैं कि घर का पूजा कक्ष सकारात्मक ऊर्जा के साथ सम्बंधित हो और लक्ष्य की प्राप्ति में मदद कर सके।
