Jyoti Maurya case: कुछ समय पहले सुखिर्यों में आईं यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की जिंदगी अब पटरी पर वापस लौटती नजर आ रही है। इसकी वजह है कि ज्योति मौर्या के खिलाफ भ्रष्टाचार केस संबंधी जांच अब जल्द बंद हो सकती है।आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस पति आलोक मौर्या के कारण वो इस केस में फंसी थीं उसी पति आलोक मौर्य के बड़े कदम के कारण अब वो इस केस से बचने वाली हैं।पति आलोक मौर्या ने डेढ़ माह पहले अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य पर भ्रष्टाचार संबंधी आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब आलोक जांच कमेटी को अपने आरोपों के समर्थन में वो जांच कमेटी को कोई पुख्ता सबूत नहीं दे पाए। इतना ही नहीं आलोक मौर्य ने अपनी ये शिकायत वापस ले ली है।
जिसके बाद इस केस में गठित की गई जांच कमेटी ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेजते ही हुए केस को खत्म करने की शिफारिस की है।ज्योति ने भी अब उठाया ये कदमवहीं ज्योति के पति आलोक मौर्य और अपने ससुराल वालों के खिलाफ ज्योति ने जो धूमनगंज थाने में केस दर्ज करवाया था उसको भी वापस ले रही हैं। माना जा रहा है कि ज्योति और उनके पति के बीच गोपनीय समझौता हो गया है जिसके बाद दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ दर्ज केस वापस ले रहे हैं।पति आलोक ने पीसीएस पत्नी पर लगाया था ये आरोपबता दें पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य जिनके पति आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी को बेवफा बताया था। इतना ही नहीं ज्योति के खिलाफ शासन में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें खुलासा किया था कि वो हर महीने पांच से छह लाख रुपये की वसूली करती हैं। सबूत के तौर पर पति ने डायरी के पन्ने लगाए थे।
