आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आशंका जताई है कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. अनंतपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख ने ये दावा किया, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. टीडीपी ने राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है.रैली में चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि आज या कल में वो मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, या मुझपर हमला भी किया जा सकता है.
सिर्फ एक नहीं कई बार अत्याचार करके हमें घेरा जा रहा है. ये बयान तब आया है, जब चंद्रबाबू नायडू को रिश्वत लेने के एक आरोप में इनकम टैक्स द्वारा नोटिस दिया गया है.क्लिक करें: आंध्र में भिड़े TDP-YSRCP के नेताइनकम टैक्स का नोटिस साल 2014 से 2019 के बीच हुई गड़बड़ी के मामले में दिया गया है. आरोप है कि चंद्रबाबू नायडू ने 118 करोड़ रुपये की इनकम को छुपाया है, इसी मामले में उन्हें नोटिस दिया गया है. तब राज्य में चंद्रबाबू नायडू की सरकार थी और उनके पास कुछ कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट आया था.
चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मुझपर कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, सिर्फ झूठा मामला बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वाईएसआर रेड्डी ने भी मेरे ऊपर कई केस दर्ज करवाए थे, लेकिन किसी में भी कोई आरोप साबित नहीं हो सका था. उन्होंने दावा किया आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी बहुमत हासिल करेगी और तमाम अत्याचार रोक दिए जाएंगे.टीडीपी प्रमुख के दावे पर वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने पलटवार किया है.
वी. विजयसाई रेड्डी का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है, जबकि कानून राज्य में अपना काम करेगा.
