Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » किसानों के लिए जरूरी खबर: 30 सितंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना अटकेगा पीएम किसान योजना का पैसा
    समाचार

    किसानों के लिए जरूरी खबर: 30 सितंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना अटकेगा पीएम किसान योजना का पैसा

    By Tv 36 HindustanSeptember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 15 किस्त से पहले किसान ई केवायसी, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक और जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर दें वरना किस्त अटक सकती है। ध्यान रहे अगर लाभार्थी 30 सितंबर 2023 तक e-KYC वेरिफिकेशन नही करवाते है तो आगामी किस्त से वंचित हो जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर डिटेल्स ले सकते है।

    दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी से भेजा जाता है। अबतक योजना की 14 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और संभावना है कि अक्टूबर नवंबर तक 15वीं किस्त भेजी जा सकती है, हालांकि अभी फाइनल डेट सामने नही आई है।

    30 सितंबर तक पूरा करें ये प्रक्रिया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के कृषि निदेशक डॉ. आलोक रंजन घोष ने सीतामढ़ी समेत तमाम जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेज कर पीएम किसान योजना के संबंधि मे एक विस्तृत जानकारी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पत्र लिखकर किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिलने के मूल तीन कारणों की जानकारी दी है। इसके तहत लाभार्थियों का KYC तथा आधार नंबर नहीं जुड़े रहने के कारण लाभ से वंचित रहना पड़ता है। NPCI से बैंक खाता लिंक नहीं रहने के कारण भी लाभार्थी के खाते में पैसा नहीं आता है।

    भारत सरकार ने राज्य सरकार को उक्त तीनों काम कराने के लिए युद्धस्तर पर ठोस कदम उठाने को कहा है। सरकार ने कृषि विभाग, बिहार को आगामी 30 सितंबर तक ई-केवाईसी, आधार और एनपीसीआई से खाता लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। केंद्र से समय-सीमा निर्धारित होते ही कृषि विभाग हरकत में आ गया है।

    कब तक आ सकती है अगली किस्त
    योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के आगामी सप्ताह में किसानों के खाते में किस्त के 2000-2000 भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वही अगर योजना को लेकर कोई समस्या है तो किसान 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। आप pmkisan-ict@gov.in पर भी ईमेल-आईडी पर भी अपनी समास्या बता सकते हैं।

    कैसे करें आधार को बैंक खाते से लिंक
    अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो इसके लिए आपको बैंक जाकर अपना ऑरिजनल आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा और इसकी कॉपी सबमिट करवानी पड़ती है। इसके साथ ही बैंक फॉर्म भरवाकर, बायोमेट्रिक लेकर इस प्रोसेस को पूरा कर सकता है, जिसके बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो जाता है।

    जानिए कैसे करें eKYC
    – पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
    – इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
    – अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
    – इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    – ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
    – इसके अलावा ‘PMKISAN GOI’ ऐप Google Play Store से डाउनलोड कर चेहरे की पहचान तकनीक से अपना e-KYC वेरिफिकेशन कर सकते हैं और 50 अन्य व्यक्तियों का भी e-KYC कर सकते हैं।

    Views: 0
    Big update on PM Kisan Yojana chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, 2 किलो के आईईडी बम को किया निष्क्रिय…
    Next Article भारत पकिस्तान मैच में रूकावट के बीच सीमा हैदर ने दिया इस टीम का साथ, सीमा हैदर ने कहा,- ‘जय श्री राम’
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्रीने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

    November 20, 2026

    प्रदेश में 33 अंग्रेजी शराब ब्रांड हुए सस्ते….

    November 20, 2026

    प्रदेश के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया उत्साह…

    November 20, 2026

    विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा…

    November 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्रीने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
    • प्रदेश में 33 अंग्रेजी शराब ब्रांड हुए सस्ते….
    • प्रदेश के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया उत्साह…
    • विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा…
    • धान की अवैध ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 9 वाहन जब्त
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?