टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों अमेरिका में अपना समय बिता रहे हैं. धोनी हाल में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज और जर्मनी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच मुकाबला देखने पहुंचे थे. इसके बाद एमएस धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए थे. इस बीच एमएस धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एमएस धोनी एक फैन को ऑटोग्राफ देने के बाद अपनी चॉकलेट वापस मांगी.
