. *पेंड्रा*: बीजेपी के चुनाव प्रभारी और पाटन सीट से उम्मीदवार विजय बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश के दौरे पर निकले है। उत्तर से शुरू हुए इस दौरे के दौरान वह सरगुजा और कोरबा भी पहुंचे थे। वही अब विजय बघेल पेंड्रा पहुंचे है। यहाँ उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में मीडिया से बात की और सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि इस बार सीएम भूपेश पाटन से चुनाव हार रहे है। पाटन की देवतुल्य जनता चुनाव लड़ रहीविजय बघेल ने कहा कुमारी शैलजा पर भी बयान दिया। कहा कि प्रदेश में भूपेश पर भरोसा तो खत्म हो गया है जबकि वह चुनाव हार रहे है। कुमारी शैलजा ने भूपेश है तो भरोसा है वाली टी-शर्ट को डंप करके जलवाया तभी अब भरोसे की सरकार नारा का नारा दिया गया है।