Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए मेकअप प्रोडक्ट में होते हैं किन खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल….
    शीर्ष आलेख

    जानिए मेकअप प्रोडक्ट में होते हैं किन खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल….

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेकअप इंडस्ट्री काफी बड़ी है, जिसमें महिला पुरुष दोनों के लिए रोजाना नए-नए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लॉन्च किए जाते हैं। यह प्रोडक्ट अलग-अलग तरह के होते हैं कुछ नाखूनों के लिए होते हैं, कुछ बालों के लिए, कुछ त्वचा के लिए, कुछ होठों के लिए। लेकिन लोग प्रोडक्ट्स के ऐड देखकर इतने आकर्षित हो जाते हैं फिर वह प्रोडक्ट में क्या केमिकल मिले हैं, प्रोडक्ट के अंदर कौन से इंग्रेडिएंट्स शामिल है, यह पढ़ना नजरअंदाज कर देते हैं। जानते हैं।किस प्रोडक्ट में होता है कोनसा कैमिकल

    थैलेटथैलेट एक ऐसा केमिकल है जो खासकर हेयर स्प्रे, नेल प्रोडक्ट और अन्य प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। यह केमिकल प्रोडक्ट्स को अधिक लचीला बनाता है। इसके एक्स्पोज़र से जी मिचलने, आंखों, त्वचा, नाक मुंह और गले में इरीटेशन हो सकती है।टोल्यूनिटोल्यूनि यह ऐसा केमिकल है जो नेल पॉलिश में पाया जाता है। इसका उपयोग पेंट को पतला करने के लिए किया जाता है। यह एक पेट्रोकेमिकल है, जो लीवर के लिए खतरनाक है साथ ही इससे बर्थ डिफेक्ट्स भी हो सकते हैं। हालाकि ऐसा नहीं हो सकता की नेल पेंट लगाना छोड़ दिया जाए। लेकिन यह कोशिश की जा सकती है कि इसका इस्तेमाल तभी करें जब जरूरी हो।

    पॉलीइथाइलीनपॉलीइथाइलीन एक सिंथेटिक पेट्रोकेमिकल्स है जो आमतौर पर हेयर कलर प्रोडक्ट और स्किन केयर प्रोडक्ट में उपयोग किए जाते हैं। इसका इस्तेमाल बेहतर ऑब्जरवेशन के लिए किया जाता है। ऐसा पाया गया है कि पॉलीएथिलीन में अशुद्धियां होती है। जिनमें एथिलीन ऑक्साइड और 1,4 डाइऑक्साइड शामिल है। इनकी वजह से सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही साथ अगर इन प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    टैल्कटैल्क यानी पाउडर, बहुत सारे टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस पाया जाता है जिसको सूंघने से या जिसकी खुशबू लेने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिए पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि किस पाउडर में एस्बेस्टस है और कौन सा पाउडर एस्बेस्टस फ्री है।

    कार्बन ब्लैकयह केमिकल आंखों के मेकअप के प्रोडक्ट में पाया जाता है। आंखों के मेकअप में सबसे गहरा काला रंग कार्बन ब्लैक या इसके किसी वर्जन में आता है। आंखों का मेकअप खरीदते वक्त इस केमिकल से सावधान रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसा पाया गया है कि इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।

    इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बनाए रखें खास सावधानीवॉटरप्रूफ मस्कारावॉटरप्रूफ मस्कारा में पर-एंड-पॉली-फ्लोरो अल्काइल सब्सटेंसेस पाया जाता है। यह पदार्थ तेल और पानी के प्रति रेजिस्टेंस होते हैं जो लंबे समय तक उसे बनाए रखते हैं। यह बहुत खतरनाक केमिकल माना जाता है। जो किडनी, हाई कोलेस्ट्रॉल, इनफर्टिलिटी और दिमागी बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

    ड्राई शैंपूड्राई शैंपू में बेंजीन नामक एक हानिकारक रसायन होता है जो कार्सिनोजेन है इसके काफी कम इस्तेमाल से भी कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इसका इस्तेमाल करने से वाइट ब्लड वेसिल्स की कमी ल्यूकेमिया और डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है।बालों को सीधा करने वाले प्रोडक्ट्सबालों को सीधा करने वाले प्रोडक्ट्स में पैराबेंस बिस्फेनॉल ए जैसे खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं। इनके इस्तेमाल से गर्भाशय कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। यह केमिकल सीधे खोपड़ी में असर करते हैं

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविमान की अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई….
    Next Article भाजपा के एक नेता हो गए आउट ऑफ कंट्रोल, कर दिया ऐसा काम….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?