नई दिल्ली : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान ने हल्ला मचाया हुआ है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आ रही है और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। नयनतारा (Nayanthara) ने पिछले साल ही शादी की है और अब वह दो खूबसूरत जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी है।उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर विग्नेश शिवन के साथ शादी की। लेकिन इस शादी के पहले उन्होंने एक समय ऐसा भी देखा जब वह फिल्म एक्टर और डांसर प्रभु देवा के प्यार में दीवानी हुआ करती थी।
यह दोनों तमिल फिल्म बिल्लू 2009 की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में थी और प्रभु देवा (Prabhudeva ) इसके डायरेक्टर थे।लेकिन प्रभु देवा पहले से ही शादीशुदा थे। इसी दौरान वर्ष 2008 में प्रभु देवा ने अपने बेटे विशाल को कैंसर की वजह से खो दिया था। इस दौरान नयनतारा ने उन्हें संभाला था। लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। हालांकि बाद में रिश्ते से जुड़े कई खुलासे भी हुए।एक इंटरव्यू के दौरान प्रभु देवा (Prabhudeva ) ने बताया कि वह नयनतारा से प्यार करते थे लेकिन अलग होने से पहले 2010 के एक इंटरव्यू में प्रभु देवा ने कहा था कि वह खास है और मैं उनसे प्यार करता हूं। हम जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
प्रभु देवा की इस बात ने उनकी पहली शादी को जोर का झटका दिया था और पत्नी से उनका अलग होना तय हो गया था। दूसरी तरफ नयनतारा भी तहे दिल से प्रभु देवा से प्यार करती थी उन्होंने अपने एक हाथ पर तो प्रभु देवा के नाम का टैटू भी बनवा लिया था।प्रभु देवा के कहने पर वह अपना फ़िल्मी करियर भी छोड़ने को तैयार थी। प्रभु देवा ने कहा कि स्क्रीन पर आप जो नयनतारा की ग्लैमरस वाली छवि देखते हैं। उसके उलट वह घरेलू महिला भी है। लेकिन जल्द ही दोनों के अंदर की खबरें सामने आने लगी। इसके बाद अफवाहें उड़ी की जब नयनतारा ने शादी के लिए प्रपोज किया तो प्रभु देवा ने शादी से साफ मना कर दिया।
दूसरी तरफ इस अफेयर से परेशान होकर और बच्चों पर ध्यान न देने के कारण प्रभु देवा की पत्नी प्रभु देवा के खिलाफ अदालत चली गई थी।उन्होंने तलाक देने से भी मना कर दिया था। इस वजह से प्रभु देवा नयनतारा को अलग होना पड़ा। इसके बाद नयनतारा ने बताया था कि ब्रेकअप किसी के भी जीवन के लिए सबसे कठिन समय होता है। लेकिन अगर मैं आगे बढ़ना चाहती हूं और अपना जीवन जीना चाहती हूं।
