Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, तो मजबूत इम्युनिटी पाने के लिए करें यह नुस्खे आपके लिए है …
    जीवन शैली

    अगर बार-बार हो रहे हैं बीमार, तो मजबूत इम्युनिटी पाने के लिए करें यह नुस्खे आपके लिए है …

    By Tv 36 HindustanSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो चला है. शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आपको कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाने में लाभकारी है। फ्लू जैसे संक्रमण हों या फिर कोविड जैसी गंभीर बीमारी, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आपके लिए बहुत जरूरी है।

    इम्युनिटी को मजबूत बनाना एक सतत प्रक्रिया है, यानी कि इसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं।

    इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की सबसे ज्यादा चर्चा रहती है, पर सिर्फ यही एक पोषक तत्व आपके लिए काफी नहीं है। इम्युनिटी की मजबूती के लिए जरूरी है कि आहार के माध्यम से विटामिन्स-प्रोटीन और अन्य प्रकार के पोषक तत्वों का भी सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    आहार के माध्यम से प्राप्त करें विटामिन-सी

    शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने और रोगजनकों से मुकाबले के लिए विटामिन-सी को सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि विटामिन सी, संक्रमण वाले हिस्से में न्यूट्रोफिल को उत्तेजित करता है जो माइक्रोबियल को नष्ट करके रोग के लक्षणों को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।

    जिंक से कोशिकाएं रहती हैं स्वस्थ

    जिंक हमारे पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को हमलावर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। आपका शरीर डीएनए और प्रोटीन बनाने के लिए भी जिंक का उपयोग करता है। सभी लोगों को रोजाना आहार के माध्यम से जिंक के सेवन की सलाह दी जाती है, यह गंभीर रोगों से बचाने में भी आपके लिए मददगार है।

    विटामिन-डी के कई स्वास्थ्य लाभ

    विटामिन-डी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। आहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। बादाम, कई अन्य प्रकार के नट्स, डेयरी उत्पाद और फलों में इस विटामिन की प्रचुरता होती है जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है।

    विटामिन ई का भी सुनिश्चित करें सेवन

    विटामिन-ई मानव शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने के लिए भी आवश्यक है इससे उनमें थक्के बनने से रोकने में मदद मिलती है। त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

    Post Views: 0

    Hindi news Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षक बनने का सुनहरा मौका निकली भर्ती का आवेदन,यहां देखें पूरी डिटेल…
    Next Article सनातन पर रामभद्राचार्य ने़ कह दिया बड़ी बात दो टूक नहीं बल्कि इन दो मुद्दों पर होगा अगला चुनाव …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?