वाशिंगटन: अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों को टेक्सास के रियो ग्रांडे शहर के पास मेक्सिको के साथ देश की सीमा पर एक दो महीने का शिशु मिला। मुख्य गश्ती एजेंट ग्लोरिया चावेज़ ने मंगलवार अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ”रियो ग्रांडे शहर के सीमा गश्ती एजेंट को सीमा पर लावारिस छोड़ दिया गया एक 2 महीने का बच्चा मिला। यह इस बात की डरावनी याद दिलाता है कि मानव तस्करों और आपराधिक संगठनों द्वारा हर दिन बच्चों का किस तरह शोषण किया जा रहा है।”
