Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अदानी ग्रुप को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई….
    शीर्ष आलेख

    अदानी ग्रुप को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई….

    By Tv 36 HindustanSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ये साल अदाणी ग्रुप (Adani Group) के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आपको याद होगा कि इस साल की शुरुआत में अदाणी ग्रुप के बारे में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट (Hidenburg Report) जारी हुई थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयर में गिरावट आई। वहीं, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी भारी गिरावट देखने को मिली। आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया।

    अदाणी ग्रुप को लेकर अब एक अहम जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, अबू धाबी समूह इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC)अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने की प्लानिंग कर रहा है। आईएचसी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) की हिस्सेदारी बेचने वाला है।

    आपको बता दें कि आईएचसी के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी की 1.26 फीसदी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की 1.41 फीसदी हिस्सेदारी है।बीते दिन गुरुवार को अदाणी की इस दो कंपनियों के शेयर प्राइस के आधार पर आईएचसी के पास 3327 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है। खबर लिखते वक्त अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 13.45 अंक गिरकर 999.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 13.75 अंक या 1.67 फीसदी गिरकर 816.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

    बीते दिन कंपनी के अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 1.73 फीसदी और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 0.61 फीसदी गिरकर बंद हुए थे।कौन खरीद रहा है कंपनी की हिस्सेदारीआईएचसी ने अभी तक कंपनी के हिस्सेदारी खरीदने वाले खरीदार की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने पिछले साल अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 50-50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।

    आईएचसी के मुख्य कार्यकारी सैयद बसर शुएब (Syed Basar Shuaib) ने उस वक्त कहा था कि कंपनी अदाणी ग्रुप में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करेगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह अपने पोर्टफोलियो को नियंत्रित करने के लिए हिस्सेदारी बेच रही है। ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज है वर्ल्ड हार्ट डे; जानिए दौड़ते भागती जिंदगी में दिल को कैसे बनाए रखें स्वस्थ….
    Next Article एक फोटो की वजह से जाह्नवी कपूर का स्कूल में सब उड़ाते थे मजाक….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?