नई दिल्ली। सितंबर माह से त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में डीए का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक का डीए दे सकती है।
कई राज्यों ने की बढ़ोतरी आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, सिक्किम ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अलग-अलग राज्य सरकारों ने हाल ही में अपने कर्मचारियों का डीएम में इजाफा किया है। ज्यादातर राज्यों में अब कर्मचारियों को भत्ता 38 प्रतिशत की बजाए 42 प्रतिशत मिल रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने मार्च में अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा करने का ऐलान किया था।
ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। अनुमान है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसे 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी किया जाएगा। बता दें कि मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था।
