मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लोगों को बड़ी सौगात दी है. मंगलवार को सुभाष नगर में भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई. जिसके बाद सीएम चौहान ने मेट्रो में सफर भी किया. मेट्रो को हरी झंडी दिखने के बाद लोगों के साथ सफ़र करने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री लोगों के साथ सफ़र कर रहे हैं.बता दें कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई थी. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है.
