शाजापुर। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शाजापुर जिले से आया है, जहां लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पीड़ित से जमीन का फर्द बंटवारा कम्प्युटर में अपलोड करवाने के बदले में घूस मांगी थी।
23 अगस्त 2023 को संदीप पीटादार निवासी मोहन बड़ोदिया ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा उज्जैन से शिकायत की थी कि पटवारी रघुनंदन अंबातिया उसकी जमीन का फर्द बंटवारा तहसीलदार से कम्प्यूटर में अपलोड करवाने के लिए मोहन बड़ोदिया तहसीलदार के नाम से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निरीक्षक दीपक सेजबार को निर्देश दिए। जिस पर पीड़ित की शिकायत की तस्दीक करवाई गई।
