ऐशियन गेम। कुश्ती में सोनम ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने चीन की लॉन्ग जिया को हराकर पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 91वां पदक है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के हो चुके हैं। अलग-अलग खेल में नौ भारतीय खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 21
रजतः 33
कांस्यः 37
कुलः 91
