इस समय भारत समेत पूरी दुनिया विश्व कप के खेल में मशगूल है. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. दिग्गज प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और कोच ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
खबरों के अनुसार पंजाब के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और कोच अरुण शर्मा का निधन हो गया है. अरुण रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेले और 1992-93 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.
अरुण शर्मा ने कुल 73 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया. भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने ट्विटर (अब एक्स) का सहारा लिया और संवेदना व्यक्त की.
