मोदी सरकार ने भारत में अपने प्लेटफार्मों से बाल यौन शोषण सामग्री को हटाने के लिए एक्स, यूट्यूब, टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें भारतीय इंटरनेट पर अपने प्लेटफार्मों से किसी भी प्रकार की बाल यौन शोषण सामग्री को हटाने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा “हमने एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को यह सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भेजा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई बाल यौन शोषण सामग्री मौजूद न हो. सरकार आईटी नियमों के तहत एक सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
