आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के दौरान एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. यहां रामलीला मैदान में सीता हरण के मंचन के दौरान एक सिपाही ने ऐसी हरकत कर दी जिससे वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए. इस दौरान पूरा मैदान खचाखच लोगों की भीड़ से भरा हुआ था.दरअसल, GRP के सिपाही का रामलीला मंचन के दौरान मंच पर चढ़ गया और रावण बने कलाकार से कहने लगा “मैं हनुमान भक्त हूं माता सीता को नहीं ले जाने दूंगा”. यह देख मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक हैरान रह गए.
इस दौरान मंच पर तनातनी भी हुई. अब यह मामला सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही घटना के विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. वहीं इस मामले को लेकर आरोपी सिपाही हरीशचंद्र ने कहा कि वह शराब के नशे में नहीं था। उसे यह देखकर गुस्सा आया था कि वहां रावण माता सीता को ले जा रहा था। मैंने इसी का विरोध किया था।
