Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकना है : विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में गरजे भाजपाई
    कोरबा

    कांग्रेस की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकना है : विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में गरजे भाजपाई

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ चुनावी बेला पर राजनीतिक दलों की जोर आजमाइश जारी है इसी क्रम में भाजपा कोरबा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नवीन कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है इसके लिए सभी तैयार रहे। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस की रीति-नीति की जमकर आलोचना की।
    सरस्वती शिशु मंदिर कोरबा पूर्व में इस सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण शामिल हुए। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपाईयों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। इसके अलावा चहुंओर अराजकता का माहौल है।

    कोरबा में भी कांग्रेस के नेताओं की कार्यशैली से जनता परेशान हो चुकी है। पिछले 5 वर्ष से क्षेत्र में ऐसा कोई भी कार्य नहीं हुआ है जिसे कांग्रेसी अपनी उपलब्धि बता सकें। सडक़ की समस्या बनी हुई है मूलभूत समस्याओं का भी अंबार लगा हुआ है। ऐसे में भाजपाई कमर कस लें जिससे आगामी चुनाव में सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने कहा विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने के दौरान लोगों से जानकारी मिल रही है कि क्षेत्र में विकास की गति शून्य हो चुकी है। खासकर नगर निगम की कार्यशैली से जनता काफी परेशान हैं। वहीं जनहित में किसी तरह का कार्य नहीं किया गया है। स्वहित को ध्यान में रखकर कार्य करते आ रहे हैं जबकि पिछले 15 वर्षों से विधायक है। इस बार जनता अपना मन बदल चुकी है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसी वजह से अधिकारी व अनेक कांग्रेसी जेल में है। इन्हें सबक सिखाने का अवसर आ गया है। इसके लिए भाजपाई तैयार रहे।

    पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने भी कहा जितना भी वायदा किया उसे पूरा नहीं किया है। इसी तरह पट्टा वितरण पर कटाक्ष करते हुए कहा इसमें अनेक खामियां है। आगामी दिनों में भाजपा की सरकार बनेगी तब इसे दूर कर सभी को पक्का पट्टा दिया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया जिसका वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर ही स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चावलानी, देवेन्द्र पाण्डेय,केदारनाथ अग्रवाल, गोपाल मोदी,नवीन पटेल,अजय विश्वकर्मा,परविंदर सिंह, शिवबालक सिंह तोमर,ईश्वर साहू, मनीष मिश्रा, संतोष देवांगन,टीकेश्वर राठिया, नरेन्द्र देवांगन,वैशाली रत्न पारखी,उमादेवी सराफ,ज्योति वर्मा,मंजू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Korba Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: नवरात्रि में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, यात्रिओं को होगी परेशानी, यहां देखें लिस्ट…
    Next Article पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला , एसपी ने जारी किया आदेश , देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अरुणाचल की थाप पर थिरके केंद्रीय मंत्री देसी अंदाज वायरल, लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी…

    January 16, 2026

    क्या पानी में आपकी उंगलियां भी सिकुड़ जाती हैं जानें इसके पीछे का वो राज जो 99% लोग नहीं जानते हैं…

    January 16, 2026

    सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराणमुख्यमंत्री साय…

    January 16, 2026

    आप शादी के कार्ड में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वैवाहिक जीवन में आती सकती हैं बड़ी बाधाएं…

    January 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अरुणाचल की थाप पर थिरके केंद्रीय मंत्री देसी अंदाज वायरल, लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी…
    • क्या पानी में आपकी उंगलियां भी सिकुड़ जाती हैं जानें इसके पीछे का वो राज जो 99% लोग नहीं जानते हैं…
    • सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराणमुख्यमंत्री साय…
    • आप शादी के कार्ड में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वैवाहिक जीवन में आती सकती हैं बड़ी बाधाएं…
    • नगर निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल पर एक साथ मिली ये 3 नई सौगात, 12 हजार कर्मियों को होगा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?