दिल्ली:- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और मध्य प्रदेश में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी।
https://x.com/BJP4India/status/1711338774674993334?s=20
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि राहुल गांधी जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी कहते हैं, मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही .तेलंगाना में भी सरकार जा रही है। हालांकि, उन्होंने अपनी भूल में तुरंत सुधार करते हुए कहा कि सॉरी, उल्टा बोल दिया।“ राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यों की तारीफ भी की। भाजपा के कई नेताओं ने यह वीडियो साझा कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा।
भाजपा नेता वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर रहे है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउटं एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार!” भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उल्टा नहीं, सच बोल दिये।
