नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। जिसके दो दिन बाद तारीख को पर बदलाव किया गया। आखिरकार यह बदलाव क्यों किया गया इस पर भी लगातार सवाल बने हुए है। चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया। पहले 23 नवंबर चुनाव की तारीख तय की गई थी। अब उसे बढ़ा दिया गया है। आखिरकार कब चुनाव राजस्थान में होंगे
आपको बता दे कि चुनाव आयोग की तरफ से राजस्थान में विधानसभा में वोटिंग की तारीखों में बदलाव कर दिया पहले यहां पर 23 नवंबर को मतदान होना था लेकिन इलेक्शन कमीशन ने तारीख को में बदलाव कर दिया बदलाव करते हुए। राजस्थान चुनाव की तारीख 23 नवंबर से 25 नवंबर तय कर दी है। आखिरकार अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता इसका स्वागत तो कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ आवाज भी उठाई जा है।
राजस्थान में तारीखों के बदलाव के लिए चुनाव आयोग ने कदम इसलिए उठाया क्योंकि 23 नवंबर 2023 को राजस्थान में देवउठनी एकादशी इस दिन लगभग 50000 शादियां राजस्थान में होनी है। जब शादियों में लोग बिजी हो जाएंगे तो फिर मतदान कौन करेगा। यह बड़ा सवाल लगातार बना हुआ था जिस दिन से चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। जिसके बाद इस पर इलेक्शन कमिशन की तरफ से बैठक की गई बैठक में तारीख को बदल गया 23 नवंबर से 25 नवंबर तारीख तय कर दी गई है।
