भोपाल। पिछले तीन दिनों से दमोह सबसे गर्म है। यहां का तापमान 37 डिग्री को पार कर रहा है। मंगलवार को दमोह में दिन का तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में तापमान 36 डिग्री से ऊपर है, वहीं भोपाल में भी तापमान 35 डिग्री से ज्यादा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर में इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है।इससे गुलाबी ठंड लगभग गायब हो गयी है।15 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड का असर शुरू हो जाएगा
ऐसा मौसम क्यों ?
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। बादल न होने से सूर्य की रोशनी सीधे जमीन पर आ रही है। इसके कारण सूर्य की रोशनी की तीव्रता 20% तक अधिक होती है। इसके अलावा राजस्थान से भी शुष्क हवा आ रही है। इस कारण गर्मी का असर है।
