केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को अपग्रेड कर जेड कैटेगरी कर दिया है. इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दी. दरअसल, कनाडा में खालिस्तानी समूहों ने नए पोस्टर लगाए हैं, जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी शामिल हैं. पोस्टर्स में इन्हें कनाडा का दुश्मन बताते हुए इनकी हत्या की बात कही गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
पन्नू ने दी हमास जैसे हमले की धमकीकनाडा में पोस्टर्स का गेम ऐसे समय पर शुरू हुआ है, जब खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को गीदड़भभकी दी है. उसने फलस्तीन के हालातों को बयां करते हुए कहा है कि सिख फॉर जस्टिस भी हमास की तरह हमले को अंजाम देगा. बता दें कि हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के ऊपर मिसाइलें दागीं. इसके अलावा उसके लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर लोगों की हत्याएं की हैं और इजरायली नागरिकों को बंधक बनाया है. कनाडाई उच्चायुक्त को भारत ने किया समनमिली जानकारी के मुताबिक, भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरूम मैके को बुधवार (11 अक्टूबर) को साउथ ब्लॉक में बुलाया गया और पोस्टर्स को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई. सरकार ने कनाडाई उच्चायुक्त से कहा कि कनाडा को तुरंत गुरुद्वारे के बाहर से पोस्टर्स हटाने चाहिए.
साथ ही कहा गया कि पोस्टर लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ओटावा में ग्लोबल अफेयर्स कनाडा को भी यही बात कही गई. कैसी होगी विदेशी मंत्री की सुरक्षा? सरकार ने विदेश मंत्री जयशंकर को जेड कैटेगरी सुरक्षा मुहाई कराई है. .
