रायपुर। कुछ ही दिनों पहले अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया था, जहां नई दिल्ली कांग्रेस ऑफिस के बाहर कुछ महिलाएं अर्चना के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस घटना के दौरान उनके पिता भी बुरी तरह से घायल हो गए।
अब अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बारे में सारी जानकारी शेयर की थी।
बता दें, बिग बॉस 16 फेम टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हाल ही में वह नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं, तो वहां उनके साथ बदसलूकी की गई। अर्चना गौतम ने 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। अर्चना गौतम ने कहा कि, मैं 09.10.2023 को दी गई रजिस्टर्ड पुलिस कंप्लेंट पर अपना डिटेल्ड स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने दिल्ली जाना चाहती हूं…इसलिए मैंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। क्योंकि मुझे और मेरे पिता जी पर जानलेवा हमला हुआ था।”
