राजस्थान:- कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। इस दौरान तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर कांग्रेस कब तक अपनी लिस्ट जारी करेगी। इधर, कांग्रेस बड़े स्तर पर विधायक और मंत्रियों की टिकट काटने की जुगत में लगी हुई है। इस बीच सचिन पायलट ने केसी वेणु गोपाल के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक को लेकर कांग्रेस की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई।
माना जा रहा था कि जब भी उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी, उस समय एक बार फिर पार्टी में मतभेद देखने को मिल सकते हैं। यह डर कुछ साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। सियासी गलियारों में इस बात को लेकर जमकर चर्चा है कि सचिन पायलट युवाओं और महिलाओं को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। इसी को लेकर मंथन में कांग्रेस हाईकमान उलझ कर रह गया है। वहीं पायलट चाहते हैं कि उनके समर्थकों के टिकट कम से कम काटे जाएं।
