रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, अगर उम्मीदवारों के नाम को देखें तो पार्टी ने 6 विधायकों की टिकट काट दी है।
इस बार पाटन क्षेत्र से कका और भतीजा आमने सामने होंगे। अब देखा जाएगा कि कका सीएम भूपेश बघेल और भतीजा विजय बघेल इन दोनों में से किसका पलड़ा भारी होगा।
