बीजापुर। मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। इसी बीच नख्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में नक्सलियों ने पर्चे फेंककर खुली चेतावनी दी है।
सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेताओं सहित 700 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
नक्सलियों नें नैमेड से कुटरू के बीच पर्चे फेंककर चुनाव बहिष्कार करने कहा है। अपने पर्चे में नक्सलियों नें लिखा है, – झूठे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करों! जनताना सरकारों को बचाओं व मजबूत करों! देश और जनता के लिए बेहद बड़ा खतरा बन गई ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी भारतीय जनता पार्टी को मार भगाओं! साम्राज्यवादी वैश्वीकरण नीतियों पर अमल कर रही जन विरोधी कांग्रेस का विरोध करों! वोट मांगने आने वाली अन्य चुनावी पार्टियों को कटघरे में खड़ा करो!
