रायपुर। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए बहुत ही बेताब है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक और नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दिया है। पंडरिया सीट से जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है.
