पटना: रमा देवी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया. ये लोग बेशर्म हो गया. ये लोग पैसा खाने के लिए बैठा हुआ है. इनके यहां रोज घोटाला होता है.
रमा देवी मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना को संबोधित कर रही थीं. वे आरजेडी और महागठबंधन की सरकार पर खूब बरसीं. कहा कि नारी शक्ति का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है और महिला बिल पास करने का काम किया है. ये लोग सिर्फ अपनी महिला को सम्मान देने का काम करते हैं.
‘जेल में जाओ.. जेल से आओ… बेल पाओ’
सांसद रमा देवी ने कहा कि ये लोग अरबपति और खरबपति बने हुए हैं. शर्म तो लगता नहीं है. जेल में जाओ, जेल से आओ, बेल पाओ. अब जाति गणना में भी हमलोगों का घोटाला कर दिया है. यह घोटाला बर्दाश्त नहीं होगा. यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. हमलोग जवाब देने के लिए काफी हैं और जवाब देंगे. हमलोग दबने वाले नहीं हैं. सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए रमा देवी काफी है.
नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए रमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे चला रहे हैं वैसा राज चलना चाहिए. जिसको बुद्धि हो दिमाग हो और जनता के लिए सम्मान हो. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं? यह उन्हें भी नहीं पता है. क्योंकि सब कुछ अब लालू यादव के हाथ में है।
