रायपुर। इसमें 53 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें से 9 महिला नेताओं को भी टिकट मिला है. वहीं प्रदेश के एक हाई प्रोफाइल सीट कुरुद से भाजपा के कद्दावर नेता अजय चंद्राकर के खिलाफ महिला प्रत्याशी तारणी चंद्राकर को चुनावी मैदान पर उतारा गया है. वहीं धरसींवा विधानसभा सीट से छाया वर्मा को टिकट मिला है.
बता दें कि पहली सूचि में 4 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था. जिसमें डोंगरगढ़ सीट पर हर्षिता बघेल, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी और डौंडी लोहारा अनिल भेड़िया को मौका मिला है. अब तक के जारी सूची को मिलाकर 13 महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में कांग्रेस ने उतारा है.
