रायपुर। राजधानी से सटे इलाके में एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है मामलें में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी थाना तिल्दा नेवरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 09:30 बजे गांव के दुर्गा चौरा में बैठा था।
उसी समय राहुल यदु आकर इसे बताया कि अमित यादव अपनी मां को मारपीट कर रहा है चलो चलकर देखते हैं कहने पर दोनों अमित यादव के घर गये जहां पर बाहर में भीड़ लगी थी आंगन में अमित की मां दशरिथ यादव लहुलुहान बेहोश पड़ी थी पूछताछ करने पर अमित यादव ने घरेलू विवाद को लेकर डण्डा से मारना बताया, जिसे उपचार हेतू तत्काल सरकारी अस्पताल तिल्दा लाये जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब 11:15 बजे मौत हो गयी।
