भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 88 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची गुरुवार को देर रात में जारी कर दी है। तो वहीं पहली सूची में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को जगह दी थी। इस सूची में कई नाम ऐसे भी हैं जो दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए तो वहीं कई नेताओं के टिकट पर छुरी भी चलाई गई। प्रत्याशियों को टिकट मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी। कांग्रेस की दोनों सूची में एक बड़ी बात सामने निकालकर आई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केवल 2 मुस्मिल नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। इतना ही नहीं ये दोनों नेता भोपाल से ही हैं। बाकी अन्य जिलों में कहीं से भी मुस्लिम प्रत्याशी देखने को नहीं मिले। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कहीं कांग्रेस को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
चुनाव को देखते हुए ऐसा भी माना जा रहा है कि जैसे बीजेपी सनातन और हिंदुओं की बात करती है और अपना वोट बैंक मजबूत करती है तो क्या वैसे ही अब कांग्रेस भी भी हिंदुओं का वोट बैंक पाने के लिए मुस्लिम समुदाय वाले प्रत्याशियों का टिकट काटा गया है। अब देखना ये होगा कि क्या कांग्रेस के इस प्लान से कितना फायदा होता है? कांग्रेस की दूसरी सूची में बड़ी बड़ा फेरबदल देखने को भी मिला है। कांग्रेस ने कई सीटों पर जहां पहली सूची में प्रत्याशियों को जगह दी थी तो वहीं दूसरी सूची में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का फेरबदल कर दूसरे उम्मीदवार को शामिल किया गया है। जैसे गोटेगांव से पहली सूची में शेखर चौधरी का टिकट काट कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को वापस टिकट दिया गया।दूसरी सूची में महिलाओं को टिकट
: बैतूल की आमला सीट पर कांग्रेस ने टिकट रोक कर रखा है, आमला सीट पर फिलहाल कांग्रेस ने टिकट रोका है, निशा बांगरे की इस्तीफा स्वीकार नहीं होने का कारण टिकट रोका गया है। निशा बांगरे के इस्तीफा का मामला फिलहाल कोर्ट मे लंबित है। इस बार जहाँ महिला उम्मीदवार कांग्रेस के निशान पर मैदान होंगी उनमें बीना से निर्मला सापरे, रेहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन, धौहनी से कमलेश सिंह, गाडरवारा से सुनीता पटेल, कुरवाई से रानी अहिरवार, सारंगपुर से कला महेश मालवीय, नेपानगर से गेंदू बाई चौहान और धार से प्रभा गौतम को टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी सूची में भी महिलाओं को दबदबा देखा गया। कांग्रेस ने अपने इस दूसरे लिस्ट में 8 महिलाओं को टिकट दिया है। तो वहीं 8 महिलाओं में से केवल 4 सागर जिले की है। सागर बीजेपी का गढ़ माना जाता है। जहां बीजेपी के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह जैसे नेता इसी जिले की अलग अलग सीटों से आते हैं। तो वहीं कांग्रेस ने सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया हैं। ये हैं- निधि जैन, निर्मला सप्रे, रक्षा राजपूत, ज्योति पटेल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की दूसरी सूची| मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 यहां देखें MP कांग्रेस की दूसरी सूचीकुलदीप सिकरवार- सुमावली,दिनेश गुर्जर- मुरैना,रविंद्र सिंह तोमर- दिमनी,देवेंद्र रामनारायण- अंबा,राकेश चतुर्वेदी- भिंड,केशर देसाई- गोहाद,सुनील शर्मा- ग्वालियर,दतिया- राजेंद्र भारती,पिछोरे – अरिविंद सिंह लोधी,गुना- पंकज कनेरिया,बीना- निर्मला सप्रे,कुरई – रक्षा राजपूत,रेहली – ज्योती पटेल,सागर- निधी जैन,निवारी- अमित राय,दमोह- अजय टंडन,पन्ना – भरत मिलन पांडे,मैहर- धर्मेश गहाई,रामपुर-बघेलन- रमाशंकर प्यासी,सिरमोर- रामगरीब कोल,सेमरिया- अभय मिश्रा,देवतालाब- पदमेश गौतम,रींवा- राजेंद्र शर्मा,सीधी- ज्ञान सिंह,
देवसर- बंशमनी प्रसाद वर्मा,दौहानी- कमलेश सिंह,ब्यौहारी- रामलखन सिंह,जयसिंहनगर- नरेंद्र मरावी,कोटमा- सुनील सारफ,बांधवगढ़- सावित्री सिंह,मानपुर- तिलक राज सिंह,विजयराघवगढ़- नीरज बघेल,मुड़वारा- मिथलेश जैन,बहोरीबंद- सौरभ सिंह,जबलपुर कैंट- अभिषेक चौकसे चिंटू,पनागर- राजेश पटेल,निवास- चैन सिंह वारकडे,मंडला- अशोक मार्शकोले,वारासिवनी- विक्की पटेल,गोटगांव- नर्मदा प्रसाद प्रजापति,गदरवारा- सुनीता पटेल,जुन्नारदेव- सुनील उइके,अमरवाड़ा- कमलेश शाह,चुरई- सुजीत मेर सिंह,सौंसर- विजय चौरे,परासिया- सोहन वाल्मिकी,पंढोरना- निलेश उईके,सिवनी-मालवा- अजय बलराम पटेल,होशंगाबाद- गिरिजा शंकर शर्मा,
सोहागपुर- पुष्पराज सिंह,पिपरिया- गुरु चरण खरे,भोजपुर- राजकुमार पटेल,सांची- डॉ जी सी गौतम,कुरवई- रानी अहिरवार,सिंरोंज- गजेंद्र रघुवंशी,भोपाल-उत्तर- आतीफ अकील,भोपाल दक्षिण- पश्चिम- पीसी शर्मा,गोविंद पुरा- रविंद्र साहू,हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी,इछावर- शैलेंद्र पटेल,नरसिंहगढ़- गिरीश भंडारी,ब्यावरा- पुरुषोत्तम दांगी,सारंगपुर- कला महेश मालवीय,सुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार,देवास- प्रदीप चौधरी,खातेगांव- दीपक जोशी,बागली- गोपाल भोसले,हरसूद- सुखराम सल्वे,खंडवा- कुंदन मालवीय,नेपानगर- गेंदू बाई चौहान,बुरहानपुर- सुरेंद्र सिंह शेरा,सेंधवा- मोंटू सोलंकी,पानसेमल- चंद्रभागा किरादे,मनावर- हीरालाल अलावा,धार- प्रभा गौतम,बदनावर- भंवर सिंह शेखावत,इंदौर-3 – दीपक पिंटू जोशी,इंदौर-5 – सत्यनारायण पटेल,अंबेडकर नगर महू- रामकिशोर शुक्लाउज्जैन-दक्षिण- चेतन प्रेमनारायण यादवबड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकीरतलाम ग्रामीण- लक्ष्मण डिंडोरेरतलाम सिटी- पारस सकलेचाजावरा- हिम्मत श्रीमलमलहारगढ़- परशुराम सिसोदियागरोठ- सुभाष सोजतियानीमच- उमराव सिंह गुर्जरजावद- समंदर पटेल
