मुंबई:- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का तलाक होने वाला है। जी हां इस बात की जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि राज कुंद्रा की फिल्म यूटी 69 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिस में उनकी जिंदगी के एक पहलू पर रोशनी डाली गई है।
राज कुंद्रा ने अपने अकांट पर लिखा है कि ‘हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस मुश्किल वक्त में हमें समय दें।’इस ट्वीट के साथ ही राज ने हाथ जोड़ने और दिल टूटने का इमोजी भी इस्तेमाल किया है। राज कुंद्रा ने अपने ट्वीट में कुछ भी साफ साफ नहीं लिखा है, जिससे अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
राज कुंद्रा के पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘अलग मतलब.. तलाक?’ तो एक दूसरे ने लिखा, ‘अपने मास्क के बारे में बात कर रहा होगा।’
एक और ने लिखा- ‘किसने ये बेकार आइडिया दिया है आपको वहीं एक कमेंट में शिल्पा शेट्टी का भी नाम लिया गया है। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सिर्फ मूवी प्रमोशन के लिए है और इसका राज की पर्सनल लाइफ से कुछ लेना देना नहीं है, बल्कि यहां पर वह उनके मास्क की बात कर रह हैं। हालांकि सच क्या है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा।
