मध्य प्रदेश। शीट शेयरिंग के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. उनकी तल्खी भी खुलकर देखने को मिल रही है.
उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि अगर हमें पता होता कि गठबंधन प्रदेश स्तर पर नहीं होना है तो उस पर विचार करता. इतना नहीं अखिलेश ने तो ये भी आरोप लगा दिया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता बीजेपी से मिले हुए हैं. ये बताता है कि I.N.D.I.A. में सबकुछ ठीक तो नहीं है.
रात एक बजे तक सपा नेताओं को उन्होंने जगाया’
अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी. उसमें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई गई. रात एक बजे तक सपा के नेताओं को उन्होंने जगाया. इस दौरान आश्वासन दिया कि छह सीटों पर विचार करेंगे.
‘कंफ्यूजन क्या रहा, ये नहीं समझ पा रहा’
मगर, बाद में जो हुआ वो ठीक नहीं था. कंफ्यूजन क्या रहा, ये नहीं समझ पा रहा. अगर गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो ठीक है, जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी. प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो ये हमने स्वीकार कर लिया. इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए.
