छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ समय पहले बंपर पद पर भर्ती का नोटिस जारी किया था जिसके अंतर्गत कुल 6000 कॉन्सटेबल पद पर भर्तियां होनी है। इसके लिए एप्लीकेशन लिंक आज यानि 21 अक्टूबर 2023 दिन से एक्टिव हो गई है। वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए नियमों का पालन करते हुए आवेदन कर दें क्योंकि इस भर्ती से जुड़े डिटेल हम यहां साझा कर रहे हैं।गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्सटेबल के इन पद पर आवेदन आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के हिसाब से एप्लीकेशन लिंक आज सुबह 10 बजे खुली है और 30 नवंबर के दिन रात के 11:59 बजे तक खुली रहेगी, इसके बाद आवेदन बंद हो जाएंगे। इस पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
इसके लिए आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है- cgpolice.gov.in
