नई दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड को 7,000 करोड़ का ऑर्डर मिला है. शाह ने एनसीईएल का ‘लोगो’ और वेबसाइट जारी करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्यात का फायदा सहकारी समितियों के सदस्य किसानों तक पहुंचे. एमएसपी के अलावा एक्सपोर्ट का आधा फायदा किसानों के साथ शेयर किया जाएगा. मंत्री ने कहा, फिलहाल एनसीईएल अस्थायी दफ्तर से काम कर रहा है. कर्मचारियों की भर्ती हो रही है. NCEL को 7,000 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं.
शाह ने कहा कि एनसीईएल मेंबर किसानों से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं को एमएसपी पर खरीदेगा. एनसीईएल को निर्यात से होने वाले कुल फायदे में से करीब 50 प्रतिशत सीधे सदस्य किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा.
