रीवा। रीवा जिले की मनगवां पुलिस ने 50 लाख रुपए की लूट का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी से पंजाब के भटिंडा पौधा लोड कर जा रहा था। ऐसे में चालक ने अपने चार दोस्तों की मदद से रीवा के मनगवां में ट्रक को लुटवा दिया। यूपी बॉर्डर में चुनावी चेकिंग से प्लान चौपट हो गया। इस मामले में पुलिस ने चाकल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार साथी फरार है।
