Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रॉपर्टी के लिए दो बहनों को मौत के घाट उतारने वाले भाई ने ऐसी कहानी गढ़ी की पुलिस भी हो गई कंफ्यूज….
    शीर्ष आलेख

    प्रॉपर्टी के लिए दो बहनों को मौत के घाट उतारने वाले भाई ने ऐसी कहानी गढ़ी की पुलिस भी हो गई कंफ्यूज….

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। प्रॉपर्टी के लिए एक भाई ने अपनी दो बहनों को मौत के घाट उतार दिया। पहले तो आरोपी ने ऐसी कहानी गढ़ दी कि पुलिस भी कन्फ्यूज हो गई। हालांकि आरोपी खुद को बचा नहीं पाया। आरोपी भाई ने ‘दृश्यम’ फिल्म की तरह बार-बार एक ही झूठ बोलकर और माइंड वॉश करके झूठ को सच बनाने की पूरी कोशिश की थी। पहले तो पुलिस को भी उसकी बातों पर यकीन होने लगा था लेकिन बाद में कुछ सुराग ऐसे छूट गए जिनकी वजह से हत्या का खुलासा हो गया।

    दरअसल आरोपी गणेश मोहिते ने अपनी बहन स्नेहा और सोनाली को मारने का प्लान कई महीने पहले ही बना लिया था। आरोपी ने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर और अपनी मां तक को विश्वास में ले लिया था। आरोपी मोहिते पालघर में वन विभाग में क्लर्क था। उसकी दोनों बहनें शादी नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में उसे पिता की प्रॉपर्टी बंटने का डर बना हुआ था। उसके पिता वन विभाग में अधिकारी थे और 2009 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद बात आई की पिता की नौकरी कौन लेगा। 2019 में मोहिते अपने परिवार को इस बात पर राजी करने में सफल हो गया कि वह दोनों बहनों औऱ मां की देखभाल करेगा और नौकरी वही करेगा।

    परिवार भी राजी हो गया तो 2021 में उसे नौकरी मिल गई।मोहिते ने अपने रिश्तेदारों की मदद से पिता की संपत्ति और पेंशन भी खुद के नाम करवा ली। वे रिश्तेदार रायगढ़ में रहते थे जहां मोहिते का पैतृक घर था। जब बहनों को इस बात का पता चला तो मोहिते के रिश्तेदारों और बहनों में झगड़ा हो गया। यहां तक की दोनों बहनों ने रिश्तेदारों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। तभी मोहिते के दिमाग में दोनों की हत्या करने और रिश्तेदारों को फंसाने का विचार आ गया।

    15 अक्टूबर को मोहिते अपने परिवार को नवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अपने पैतृक गांव रेवडांडा गया। लोकल क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि मोहिते को पता था कि अगर वह पालघर में ही बहनों की हत्या करता है तो सीधा शक उसी पर जाएगा। रिश्तेदारों और उसकी बहनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। इसलिए वह उनको लेकर वहीं गया।मोहिते अपने बहनों के लिए सूप लेकर आया। उसने सूप में चूहामार दवाई मिला दी थी। जब बहनें सूप पीने लगीं तो उसने मां क बाहर पानी लाने भेज दिया। बरामदे के बाहर कंटेनर में पानी रखा हुआ था। इसके बाद वह खुद गरबा खेलने चला गया। इससे पहले वह कभी गरबा डांस नहीं किया करता था।

    इसके बाद मोहित के बाद सोनाली का फोन आया और उसने बताया कि उसे कुछ गड़बड़ लग रहा है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। इसके बाद भी मोहित जानबूझकर देरी से घर पहुंचा और उसे लेकर अलीबाग सिविल अस्पताल गया। 17 अक्टूबर को सोनाली की मौत हो गई।इसके बाद स्नेहा की भी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे एमजीएम अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 20 अक्टूबर को उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान मोहिते ने स्नेहा और अपनी मां का ब्रेनवॉश कर दिया और उन्हें भी यकीन दिलवा दिया कि यह हत्या की साजिश उनके रिश्तेदारों ने की है और पानी में उन्होंने जहर मिला दिया था। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ बयान भी दे दिया। 21 अक्टूब को यह मामला लोकल क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

    पुलिस ने बताया, रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पहाया गया कि वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। यह नहीं देखा गया कि पानी में किसी ने कुछ भी मिलाया हो। इसके अलावा पानी तो उसकी मां ने भी पिया था लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ था। पुलिस को इसी से गड़बड़झाले का शक हो गया। फिर यह भी पता चला कि दोनों बहनों की अपने भाई से लड़ाई भी होती थी।पुलिस ने मोहित के फोन की तलाशी ली तो पता चला कि उसने 11 से 14 अक्टूबर के बीच 53 बार हत्या और जहर से संबंधित चीजें सर्च की हैं। पुलिस ने तलाशी ली तो मोहिते की कार से रैटकिल का पाउच भी मिल गया। बाद में पता चला कि आरोपी अपनी बहनों को प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहता था और इसीलिए दोनों की हत्या कर दी

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचर्चित आईएएस अभिषेक सिंह, एक बार फिर हैं चर्चा में….
    Next Article कांग्रेस पार्टी प्रदेश के 5 सीटों में कर सकती है बदलाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे पैसे निकालना हुआ आसान, 50 हजार से कम रकम अब बिना कोर्ट ऑर्डर होगी वापस, जानें यहां से नए नियम…

    January 19, 2026

    शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…

    January 19, 2026

    10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…

    January 19, 2026

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होगी चुनाव, इस नाम का बनना तय…

    January 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे पैसे निकालना हुआ आसान, 50 हजार से कम रकम अब बिना कोर्ट ऑर्डर होगी वापस, जानें यहां से नए नियम…
    • शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…
    • 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…
    • BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होगी चुनाव, इस नाम का बनना तय…
    • दलालों का खेल टी-20 में फेल भारत-न्यूजीलैंड मैच के नहीं बिक रहे टिकट, मुनाफाखोर इतना डिस्काउंट देने को मजबूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?