नई दिल्ली। पीएम ने कहा साल 2014 में हमारे पास…मैं 2014 क्यों कह रहा हूँ…वो एक तारीख नहीं है, बल्कि बदलाव है… तब आउटडेटेट फोन की स्क्रीन घड़ी-घड़ी हैंग हो जाती थी और चाहे आप स्क्रीन को कितना भी स्वाईप कर लें या चाहे कितने भी बटन दबा लें, कुछ असर होता ही नहीं था और ऐसी ही स्थिति उस समय सरकार की भी थी।
उस समय भारत की अर्थव्यवस्था, या कहें कि तब की सरकार ही, हैंग मोड में थी। हालत इतनी खराब थी कि रीस्टार्ट करने से कोई फायदा नहीं था, 2014 में लोगों ने ऐसे आउटडेटेड फोन को छोड़ दिया और अब हमें सेवा करने का अवसर दिया।
