मध्यप्रदेश। प्रियांक सिंह गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे, इस नजारे को देख लोग हैरान हो गए। ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने के पीछे उद्देशय यह है कि कांग्रेस बीजेपी दोनों दलों के नेताओं ने जिन्होंने परिवारवाद चला कर बुरहानपुर के मतदाताओं को गधा समझ कर रखा है। लेकिन हम बताना चाहते है कि बुरहानपुर के मतदाता अब गधा नहीं रहा होशियार हो गया है और अब मतदाता नये चेहरों को मौका देगा।
