Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए लेकर आ रही तरह-तरह की स्कीमें और गारंटियां,जातिगत जनगणना को भी बना रहे मुद्दा,ये पार्टी अपने हिंदुत्व के मुद्दे को भुनाने की कर रही कोशिश…..
    News

    पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए लेकर आ रही तरह-तरह की स्कीमें और गारंटियां,जातिगत जनगणना को भी बना रहे मुद्दा,ये पार्टी अपने हिंदुत्व के मुद्दे को भुनाने की कर रही कोशिश…..

    By Tv 36 HindustanOctober 29, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता मिल चुका है. विधानसभा चुनावों के खत्म होते ही पार्टियां आम चुनावों की तैयारियों में लग जाएंगी. क्या लोकसभा चुनाव ओबीसी के मुद्दे, कास्ट सेंसस और राम मंदिर के इर्द-गिर्द ही होंगे? कई लोग 2023 के विधानसभा चुनावों को 2024 के आम चुनावों का सेमी-फाइनल भी कह रहे हैं.
    क्या वाकई विधानसभा चुनावों के नतीजे लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे?

    क्या 2024 का चुनाव धर्म और जाति पर आधारित होगा?

    प्रोफेसर संजय कुमार के मुताबिक 2024 का आम चुनाव दो ध्रुवों पर होगा. धर्म और जाति. वो कहते हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान हो चुका है. इसलिए निश्चित तौर बीजेपी कोशिश करेगी कि हिंदू धर्म, हिंदू धर्म की पहचान, राम मंदिर के सहारे वह वोटरों को अपने पाले में करे. वह कहते हैं कि बीजेपी के लिए यह जरूरी भी है क्योंकि विपक्ष जातिगत जनगणना की बात कर रहा है.

    तो क्या बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे को फिर से भुना पाएगी?

    दूसरे एक्सपर्ट का मानना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी इनके यह तीन मुद्दे बहुत पुराने समय से चले आ रहे हैं. राम मंदिर का निर्माण होना चाहिये, अनुच्छेद 370 हटना चाहिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो, ये तीन मुद्दे हमेशा से बीजेपी की बकेट में रहे हैं. इसलिए इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए कि बीजेपी इन पर चुनाव को ध्रुवीकृत नहीं करेगी.

    आंकड़े बताते हैं कि ओबीसी का वोट शेयर विभिन्न रीजनल पार्टियों से छिटककर बीजेपी की तरफ गया है. संजय कुमार कहते हैं कि रीजनल पार्टियों का कोर जनाधार था ओबीसी वोट. जिसके आधार पर भारतीय राजनीति में उनका अलग अलग राज्यों में विस्तार हुआ. बीजेपी के आने के बाद कांग्रेस का या अन्य रीजनल पार्टीज का जो जनाधार था वह धीरे धीरे सिकुड़ने लगा. कांग्रेस को जो ज्यादा वोट मिल रहा है वो ज्यादातर दक्षिण भारतीय राज्यों से मिल रहा है. आपको यह समझना होगा कि कांग्रेस को जो वोट मिला, तो क्या बीजेपी का वोट कटा या फिर कांग्रेस ने अन्य रीजनल पार्टिज का वोट काटकर अपने वोट शेयर मे बढ़ोतरी की.

    विधानसभा चुनावों के नतीजे से प्रभावित होगा 2024 का चुनाव?

    प्रोफेसर संजय कुमार ऐसा नहीं मानते.उनका मानना है कि लोकसभा चुनावों में लोग अलग तरह से वोट करते हैं तो वहीं विधानसभा चुनावों में अलग तरह से. वह कहते हैं कि आप 2018 के चुनावों से देख सकते हैं. जहां 2018 में कांग्रेस अलग अलग राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही थी. वहीं बीजेपी ने आम चुनावोंमें लगभग क्लीन स्वीप किया था.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहुआ मोइत्रा ने इस नेता को दिए संसद की लॉगिन id, पासवर्ड,बदले में की मांग…..
    Next Article फेस्टिव सीज़न में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ की बात की, कहा हमारा सपना है आत्मनिर्भर भारत….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…

    February 26, 2026

    डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…

    February 26, 2026

    PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    • डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…
    • PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…
    • आज का राशिफल गुरुवार का दिन शुभ या चुनौतीपूर्ण पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?