लियोनेल मेस्सी ने 31 अक्टूबर को पेरिस के थिएटर डू चैटलेट में बैलन डी’ओर 2023 पुरस्कार जीता. अर्जेंटीना के स्टार ने मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता. जिन्होंने पिछली बार तिहरा खिताब जीता था. मेसी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले एमएलएस खिलाड़ी बन गए हैं. इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को यह सम्मान दिया है.
लियोनल मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत चुके हैं. बता दें, बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है.
