नई दिल्ली। केरल में बम धमाका बताता है कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों की सरकार में केरल में क़ानून-व्यवस्था कितनी खराब हुई है और आतंकवाद किस कदर फल-फूल रहा है।
केरल में बम धमाके की सभी को निंदा करनी चाहिए। केरल में कट्टरपंथी ताकतें लगातार सर उठा रही हैं लेकिन, कट्टरपंथी ताकतों को लेकर केरल सरकार का रुख काफी नरम है।
कुछ दिन पहले ही केरल में एक कार्यक्रम को हमास के नेता ने संबोधित किया था। आश्चर्य की बात है कि सत्ताधारी एलडीएफ सरकार, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस, सबने इस पर मौन धारण कर लिया है। आखिर आतंकवाद को लेकर ये चुप्पी क्यों?
