नई दिल्ली। इंजमाम-उल-हक़ ने इस्तीफा दे दिया है. इंजमाम ने मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान के ख़राब खेल से निराश इंजमाम-उल-हक़ ने अपना इस्तीफा पीसीबी प्रेसिडेंट जका अशरफ को भेज दिया है।
वहीँ इंजमाम-उल-हक़ के कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर इस्तीफा देने से पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड़ की परेशानी बढ़ सकती है. जानकारी के अनुसार इंजमाम-उल-हक़ को छह महीने से तनख्वाह नहीं मिली है और अब इस्तीफे के बाद पीसीबी बोर्ड को उन्हें 1.5 करोड़ रुपये देने होंगे। इंजमाम की महीने भर की सैलरी 25 लाख पाकिस्तानी रुपये थी।
