नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा में अब नए-नए समीकरण बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं। यहां विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं। राज्य में अभी तो कांग्रेस की सरकार है, जो अपने किए गए विकास कार्य के बलबूते वोट मांग रही है।
चुनाव प्रचार में स्थानीय नेताओं के अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व भी राज्य में लगातार लैंड कर रहा है। पार्टी की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में ताकत लगा रहे हैं। बीजेपी की ओर से भी तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार कर वोट मांग रहे हैं।अब देखना होगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इस पर एक ताजा सर्वे सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। इतना ही नहीं यह सर्वे कांग्रेस की नींद उड़ाने के लिए काफी है।जानिए क्या कहता है सर्वेराजस्थान विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी है, इसके लिए आपको पूरा ओपिनियन पोल जानना होगा।
ओपिनियन पोल सामने आया है जिसने राजनीतिक पार्टियों की नींद ही हराम करके रख दी है। ताजा सर्वे के मुताबिक, बीजेपी के पक्ष में 200 में से 125 सीटें आने की बात कही जा रही है।इस बार सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस को 200 में से कुल 72 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही सर्वे ने बताया है कि बीजेपी को कौनसा फैक्टर अहम रोल प्ले करने वाला है, यह जानने के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।जानिए वोटर्स से जुड़ा अपडेटराजस्थान चुनाव में ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है, जो कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके की तरह है।
राज्य में बनिया वोटर्स 64 प्रतिशत बीजेपी, 20 प्रतिशत कांग्रेस और 16 फीसदी बाकी पार्टी के साथ जा सकता है।जाट वोटर्स की बात करें तो 44 फीसदी बीजेपी, 24 प्रतिशत कांग्रेस और 32 प्रतिशत अन्य साथ जाने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सर्वे के अनुसार, अधिकतर गुर्जर मतदाता पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस के साथ जाते दिख रहे हैं। वहीं, 63 प्रतिशत गुर्जर कांग्रेस, 27 फीसदी बीजेपी और 10 फीसदी अन्य के साथ जाने की उम्मीद है।इसके साथ ही राजस्थान की कुल आबादी का 9.07 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं। राज्य की 40 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम समुदाय का प्रभाव अधिक रहता है। यहां 24 सीटें ऐसी भी हैं जहां मुस्लिम वोट बैंक बड़ा है।
ओपिनियन पोल के अनुसार, 3 फीसदी मुस्लिम वोट बीजेपी के साथ, 92 फीसदी कांग्रेस और 5 फीसदी अन्य के साथ जाने की उम्मीद है।जानिए कब आएंगे नतीजेराजस्थान विधानसभा चुनाव के साथ पांचों राज्य के नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, जिससे पहले सभी नेता एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है।
